लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकारी बस में डेटोनेटर और देसी बम बनाने की सामग्री मिली, ड्राइवर-कंडक्टर हिरासत में

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:24 IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में राज्य परिवहन की एक बस में एक डेटोनेटर और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिलने के बाद उसके ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।

Open in App

 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में राज्य परिवहन की एक बस में एक डेटोनेटर और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिलने के बाद उसके ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।

महाराष्ट्र परिवहन विभाग का कहना है कि उसे संदेह है कि ड्राइवर और कंडक्टर गलत तरीके से पार्सल लाना-ले-जाना स्वीकार करते थे। ऐसे ही किसी पार्सल में डेटोनेटर और देसी बम बनाने का सामान था।

पुलिस प्रवक्ता सहायक निरीक्षक कुंदन गावड़े ने बताया कि बुधवार की रात को रासयानी क्षेत्र में दिन के आखिरी फेरे के बाद जब कंडक्टर बस चेक कर रहा था तब उसे सीट के नीच कुछ संदिग्ध वस्तुएं नजर आयीं और उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बम खोजी और निष्क्रिय दस्ते को बुलाया । दस्ते को डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, शार्पनेल और बैटरियां मिलीं। 

गावड़े के अनुसार रायगढ़ पुलिस ने भारतीय विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।

परिवहन मंत्री दिवाकर राउते ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने इस सिलसिले में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों