लाइव न्यूज़ :

घर से निकल जनता का हाल चाल पूछें गहलोत: ठाकुर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:52 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार पर उनकी सरकार को गिराने के षड्यंत्र का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने घर से निकलकर जनता का हालचाल पूछने की अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

आधिकारिक कार्यक्रम पर जयपुर पहुंचे ठाकुर से जब हवाई अड्डे पर संवाददाताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,‘‘ वह गहलोत घर से निकलें, जनता का हालचाल पूछें, जिम्मेदारी मिली है... स्वस्थ रहें, हम तो यही कामना करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि गहलोत बार बार यह आरोप लगाते रहते हैं कि केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने पिछले साल उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। वह इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाते हैं और शुक्रवार को भी उन्होंने अपना आरोप दोहराया। जब ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह गहलोत के मन का भय है क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री के पास बहुत सारा काम है और वह हमेशा देश के लिए काम कर रहे हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘देश के गृहमंत्री के पास बहुत सारा काम रहता है और वह लगातार देश के लिए काम कर रहे हैं। ये जो मन का भय है, अपने साथियों को साथ न रख पाना , इसका इनको अपनी पार्टी के अंदर विचार करना चाहिए।’’

ठाकुर ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कटाक्ष किया, ‘‘ जो पार्टी कई वर्षों तक अपना अध्यक्ष न चुन पाए उसके अंदर निर्णय करने की क्षमता ही खत्म हो जाती है।’’

देश में खेलों को बढ़ावा दिए जाने के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि खेल राज्यों का विषय है तो राज्यों को उसमें बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘खेल संघ, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, शिक्षण संस्थान एवं कारपोरेट जगत मिलकर काम करेंगे तो हम खेलों में और भी बेहतर काम कर पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान