लाइव न्यूज़ :

पत्रकार को ‘अवैध रूप से हिरासत’ में रखे जाने की जांच कराएं डीजीपी : मानवाधिकार आयोग

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 अक्टूबर ) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि भोपाल के एक पत्रकार को दो अक्टूबर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखने की जांच की जाए।

मानवाधिकार आयोग ने गैर सरकारी संगठन ‘ह्यूमन राइट्स डिफेंडर अलर्ट-इंडया’ की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर निर्देश दिया। एनजीओ ने भोपाल के पत्रकार और कार्यकर्ता राकेश पाठक को कथित तौर पर अवैध रूप से ‘‘अपहरण करने’’और हिरासत में रखे जाने की शिकायत की थी।

एनएचआरसी ने चार हफ्ते के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

समाचार पोर्टल चलाने वाले पाठक को अहमदाबाद पुलिस ने दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था जब वह महात्मा गांधी की जयंती पर एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांधी आश्रम जा रहे थे।

पुलिस को आशंका थी कि वह किसी मुद्दे पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दो बार अवैध रूप से हिरासत में लिया गया -- एक बार होटल के कमरे में और बाद में गांधी आश्रम में।

एनएचआरसी के आदेश में कहा गया है कि जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक से नीचे के अधिकारी द्वारा नहीं किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग