लाइव न्यूज़ :

NGT का सुझाव, यमुना सफाई पर जागरुकता बढ़ाने के लिए ली जाए फिल्म और टीवी कलाकारों की मदद

By भाषा | Updated: February 5, 2019 14:56 IST

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति ए के गोयल ने नदी की सफाई की निगरानी के लिए जुलाई में एक समिति गठित की थी। समिति में दिल्ली की पूर्व सचिव शैलजा चंद्रा एवं सेवानिवृत्त विशेषज्ञ सदस्य बी एस सजवान शामिल हैं। 

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा नियुक्त एक समिति ने सुझाव दिया है कि मूर्ति विसर्जन के कारण यमुना नदी का जल 'बेहद जहरीला होने' के संदेश को प्रसारित करने के लिए फिल्म एवं टीवी कलाकारों की मदद ली जानी चाहिए। 

पैनल ने यह भी कहा कि इन हस्तियों को ये संदेश प्रचारित करना चाहिए कि, 'बिना पेंट वाली केवल चिकनी मिट्टी से बनी मूर्तियों का प्रयोग किया जाना चाहिए।'

समिति ने दिल्ली के अधिकारियों को दिए गए अपने निर्देशों में कहा, “ टीवी एवं रेडियो चैनलों के जरिए एक जागरुकता कार्यक्रम की नियोजित तरीके से शुरुआत की जानी चाहिए जिसमें यह सामने लाया जाना चाहिए कि मूर्ति विसर्जन के कारण कैसे नदी में जहरीलेपन का स्तर अस्वीकार्य रूप से बढ़ रहा है। प्रख्यात हस्तियों का साक्षात्कार लिया जा सकता है जैसे फिल्मी सितारों, टीवी कलाकारों के साथ-साथ ही प्रमुख एनजीओ का।” 

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति ए के गोयल ने नदी की सफाई की निगरानी के लिए जुलाई में एक समिति गठित की थी। समिति में दिल्ली की पूर्व सचिव शैलजा चंद्रा एवं सेवानिवृत्त विशेषज्ञ सदस्य बी एस सजवान शामिल हैं। 

समिति ने एनजीटी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के लिए विभिन्न इलाकों में कृत्रिम तालाब एवं गढ्ढे बनाने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। 

साथ ही सुझाया कि मूर्तियों की अधिकतम लंबाई तीन फुट तक सीमित कर दी जानी चाहिए। 

ये सुझाव गुजरात के सूरत को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं जिसने ताप्ती नदी में किसी भी तरह के मूर्ति विसर्जन की इजाजत न देकर हाल ही में एक उदाहरण स्थापित किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया