लाइव न्यूज़ :

उप्र में ब्लैक फंगस रोगियों के उपचार के बारे में बुनियादी जानकारी हासिल करें अखिलेश : भाजपा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:29 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जून समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की 'ब्लैक फंगस' का उपचार निशुल्क कराये जाने की मांग का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब देते हुये कहा कि इसके रोगियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है तथा राज्य सरकार ऐसे रोगियों के उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है।

सपा अध्‍यक्ष के ट्वीट का जवाब देते हुए सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बयानबाजी करने से पहले अखिलेश यादव को कम से कम बुनियादी जानकारी तो कर लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार के मुखिया रहे यादव को यह जानकारी भी नहीं है कि राज्‍य के सरकारी अस्‍पतालों में ब्‍लैक फंगस के रोगियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि उप्र सरकार ब्‍लैक फंगस के रोगियों को उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है, कोविड कमांड सेंटर से निजी अस्‍पतालों में भेजे गए मरीजों के इलाज के खर्च का प्रदेश सरकार लगातार भुगतान कर रही है।

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार जनता के बीच जा कर काम कर रही है। अखिलेश यादव घर के वातानुकूलित कमरों में बैठ कर ट्वीट कर रहे हैं। उन्‍हें बाहर निकल कर प्रदेश की जनता के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानना चाहिए। उन्‍हें देखना चाहिए कि किस तरह से योगी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।’’

गौरतलब हैं कि यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा था कि वह जनता द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार की मद में खर्च किए गए धन की भरपाई के आंकड़े सार्वजनिक करे।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा "उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है। भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे।"

यादव ने मांग की थी कि सरकार ‘ब्लैक फंगस’ के मुफ्त इलाज की भी तत्काल घोषणा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल