लाइव न्यूज़ :

गो-सेवा के लिए जर्मनी की फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग को मिला पहला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 15:23 IST

गोवा सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सुदेवी दासी को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार के लिए चुना गया है। सुदेवी दासी मूल रूप से जर्मनी के बर्लिन शहर की रहने वाली हैं और इनका असली नाम फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रूनिंग को देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर इस साल उनकी 125वीं जयंती-वर्ष से शुरू किया जा रहा है।

गोवा सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सुदेवी दासी को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार के लिए चुना गया है। सुदेवी दासी मूल रूप से जर्मनी के बर्लिन शहर की रहने वाली हैं और इनका असली नाम फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग है। वह बीते 25 वर्षों से गो-सेवा कर रही हैं। वर्तमान में ये मथुरा में रहकर हज़ारों गो-धन के सेवा-कार्य में लगी हैं। इन्हें बीते वर्ष भारत सरकार की ओर से देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर इस साल उनकी 125वीं जयंती-वर्ष से शुरू किया जा रहा है। यह गो-सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले भारतीय और गैर-भारतीय नागरिकों को प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जायेगा। इस प्रकार, सुदेवी दासी को पहला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार दिया जा रहा है। इस पुरस्कार के तहत 10 हजार रुपये, कांस्य धातु का पदक, स्टेच्यू, सनद और अंगवस्त्र प्रदान किया जायेगा।

फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग का जन्म 02 मार्च, 1958 को जर्मनी के बर्लिन शहर में हुआ था। साल 1978 में पर्यटन के उद्देश्य से भारत आयी और फिर यहीं की होकर रह गईं। बीते 41 सालों से यहाँ रहकर फ़्रेडरिक भारतीय अस्मिता को आत्मसात कर रही हैं और पिछले 25 सालों से अनवरत गायों की देखभाल और उनकी सेवा के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। इनके ऐसे प्रेरणादायी कार्य के लिए लोग इन्हें ‘बछड़ों की माँ’ कहते हैं और ये ब्रज समेत पूरे भारतवर्ष में ‘सुदेवी दासी’ या ‘सुदेवी माता’ के नाम से पुकारी जाती हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल