लाइव न्यूज़ :

जर्मनी भारत के लिए 'सहायता मिशन' की तैयारी कर रहा: एंजेला मर्केल

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के लिए तत्काल ''सहायता मिशन'' की तैयारी कर ही है । कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

एक संदेश में मर्केल ने कहा कि महामारी की इस लड़ाई में जर्मनी पूरी एकजुटता से भारत के साथ खड़ा है।

मर्केल के इस संदेश को भारत में जमर्नी के राजदूत वॉल्टर जे लिंडनेर ने ट्विटर पर साझा किया।

संदेश में जर्मनी की चांसलर ने कहा, '' हमारे समुदायों के लिए एक बार फिर कोविड-19 ने जो परेशानी उत्पन्न की है, उसमें मैं भारत के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करना चाहती हूं। जर्मनी पूरी एकजुटता से भारत के साथ खड़ा है।''

इस बीच, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

गनी ने ट्वीट किया, '' हम कोविड महामारी से लड़ रहे भारतीय नागरिकों एवं सरकार के साथ खड़े हैं। अफगान सरकार एवं नागरिकों की तरफ से हम इस महामारी में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। साथ ही संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO