लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने भारत के लिए 1.2 अरब यूरो की विकास प्रतिबद्धताओं की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर जर्मनी ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने और स्वच्छ ऊर्जा जैसे संबंधित क्षेत्रों में परियोजनाओं में सहायता के लिए भारत को 1.2 अरब यूरो (लगभग 10,025 करोड़ रुपये) से अधिक की नयी विकास प्रतिबद्धताओं की बुधवार को घोषणा की।

जर्मनी के राजदूत वाल्टर लिंडनर ने कहा कि विकास के लिए समर्थन और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई भारत और उनके देश के बीच संबंधों के प्रमुख क्षेत्रों में है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस ग्रह पर हर पांचवां व्यक्ति भारतीय है। भारतीयों के बिना, आप दुनिया की किसी भी बड़ी समस्या का समाधान नहीं कर सकते तथा जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करते हैं और जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और इसी तरह की परियोजनाओं में मदद करते हैं। यह हमें ग्लासगो में आयोजित सीओपी26 में हमारे द्वारा व्यक्त किये लक्ष्यों की दिशा में काम करने में भी मदद करता है।’’

नयी विकास प्रतिबद्धताओं की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब महत्वपूर्ण है और कोई भी केवल भारत के साथ मिलकर ऐसा कर सकता है। ऐसे में जब हम भारत का समर्थन करने का प्रयास करते हैं, हम ग्लासगो में व्यक्त अपने लक्ष्यों को पूरा करते हैं। यहां, हम देश भर में परियोजनाओं में भारत की सहायता करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट