लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के राजदूत ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जुलाई भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सोमवार शाम को मुलाकात की और दोनों ने राज्य में व्यापार तथा निवेश की संभावनाओं को तलाशने की रणनीति पर चर्चा की। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

वक्तव्य के अनुसार, लिंडनर ने पंजाब में मोबिलिटी, इंजीनियरिंग, फार्मा, रसायन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश में रुचि दिखाई जिसके जवाब में सिंह ने अपनी सरकार का पूरा सहयोग देने का वादा किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए सभी प्रकार की नियामक औपचारिकताओं को पूरा करने के वास्ते एक पटल स्थापित करने का काम किया है जिससे निवेश में आसानी हो रही है।

प्रधान सचिव, निवेश प्रोत्साहन, आलोक शेखर ने जर्मनी के राजदूत को ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के बारे में जानकारी दी। शेखर ने लिंडनर को बताया कि जर्मन कंपनियों के लिए इसका सत्र जून में आयोजित किया गया था जिससे उनके लिए व्यवसाय करना सुगम हो सके।

वक्तव्य में बताया गया कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजत अग्रवाल ने कहा कि जर्मन कंपनियों ने राज्य में ऑटो कल पुर्जे, उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा