लाइव न्यूज़ :

जॉर्जिया के राजदूत ने कोविड-19 टीके के संबंध में भारत से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:45 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी जॉर्जिया के राजदूत अर्चिल जूलियाशविली ने शुक्रवार को अपने देश को कोविड-19 टीके मुहैया कराने के लिये भारत से सहयोग मांगा ।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ यहां राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की।

राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''जॉर्जिया के राजदूत अर्चिल जूलियाशविली ने अपने देश में कोरोना वायरस टीके मुहैया कराने के लिये भारत से सहयोग मांगा है।''

बयान में कहा गया है कि जूलियाशविली ने कहा कि उनके देश में कोविड-19 के 5,000 से अधिक मामले हैं। दूसरे देशों की तरह जॉर्जिया भी अपने यहां टीके उपलब्ध कराने में भारत की मदद चाहता है।

राजदूत ने जॉर्जिया को ''प्राचीन सभ्यता वाला एक छोटा सा खुशहाल देश'' बताते हुए कहा कि वह विशेषकर बंदरगाहों, स्वच्छ ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में भारत के साथ कारोबार और व्यापार सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग