लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन का पता लगाने के लिए दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण शुरू

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण बुधवार को शुरू कर दिया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण किस स्तर तक फैला है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना करीब 100 से 125 मामले सामने आ रहे हैं और उसके पास रोज 400 से 500 नमूनों के जीनोम अनुक्रमण की क्षमता है।

जैन ने कहा, ‘‘यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान और लोक नायक अस्पताल में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित प्रयोगशालाएं प्रतिदिन 100 नमूनों का अनुक्रमण कर सकती हैं। दिल्ली में केंद्र द्वारा संचालित दो प्रयोगशालाएं एक दिन में 200-300 नमूनों का अनुक्रमण कर सकती हैं, यानी एक दिन में 400-500 नमूनों का विश्लेषण किया जा सकता है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रोजाना करीब 100 से 125 नए मामले सामने आ रहे हैं... कोविड-19 के सभी मरीजों के नमूनों का अनुक्रमण बुधवार से आरंभ होगा। इसके जरिए हम यह पता लगा पाएंगे कि समाज में इसके (ओमीक्रोन के) कितने मामले हैं। अभी तक (ओमीक्रोन से संक्रमण के) अधिकतर मामले विदेशों से आए हैं।’’

इससे पहले जैन ने मंगलवार को कहा था कि यहां लोक नायक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 34 मरीजों में से तीन ने हाल में कोई यात्रा नहीं थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में ओमीक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक के बाद घोषणा की थी कि सभी संक्रमित रोगियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे।

जैन ने कहा कि सरकार क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संख्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ रोकने के लिए कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह