लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में शुरू होगी ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ प्रयोगशाला

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में जुलाई के पहले सप्ताह में एक जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला शुरू हो सकती है जहां कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकारों की पहचान हो सकेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला के वास्ते एक ‘जिनेटिक सीक्वेंसिंग’ मशीन के लिए वैश्विक निविदा जारी की गई थी जिसके बाद सिंगापुर से ऐसी मशीन खरीदी गई है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस के प्रकारों की पहचान करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल और ‘इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज’ में दो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

यह प्रयोगशालाएं, संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की दिल्ली सरकार की तैयारियों के तहत स्थापित की जा रही हैं। जानकारों का मानना है कि वायरस का डेल्टा प्लस प्रकार, तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वायरस के इस प्रकार को ‘चिंताजनक‘ घोषित किया गया है।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, “जुलाई के पहले सप्ताह से हम जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यहां वायरोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं हैं इसलिए हमारे पास कर्मचारियों की कमी नहीं है। आईसीएमआर की 10-15 परियोजनाएं अस्पताल में चल रही हैं इसलिए यहां अनुसंधान वैज्ञानिक भी हैं।”

जीनोम सीक्वेंसिंग की सहायता से कोरोना वायरस में हो रहे उत्परिवर्तन का पता चल सकता है जिससे इसके प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?