लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी के दौरान बढ़ा पीढ़ी का अंतर: सर्वेक्षण में 75.8 प्रतिशत बुजुर्गों ने किया दावा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर लगभग 75.8 प्रतिशत बुजुर्गों का मानना है कि कोविड-19 के कारण पिछले दो साल में ‘पीढ़ियों के बीच अंतर’ बेहद तेजी से बढ़ा है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

‘एजवेल फॉउंडेशन’ नामक संस्था की ओर से कराए गए “भारत में बुजुर्गों पर कोविड के प्रभाव” शीर्षक वाले अध्ययन में संस्था के स्वयंसेवकों ने देशभर में अगस्त-सितंबर 2021 के दौरान 10 हजार बुजुर्गों से बातचीत की। सर्वेक्षण में पता चला कि कोरोना वायरस जनित महामारी और उससे संबंधित लॉकडाउन और सामाजिक दूरी जैसे प्रतिबंधों के कारण पीढ़ियों के बीच अंतर बढ़ा है।

सर्वेक्षण पर आधारित अध्ययन में कहा गया, “सर्वेक्षण के दौरान 75.8 प्रतिशत बुजुर्गों ने दावा किया कि पिछले दो साल में पीढ़ियों के बीच अंतर ज्यादा तेजी से बढ़ा है।” अध्ययन में कहा गया कि कोविड महामारी ने बुजुर्गों के सामने सामाजिक पृथकता, वित्तीय समस्याएं और मनोवैज्ञानिक दिक्कतों को बढ़ाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह