लाइव न्यूज़ :

केरल में पीएफआई की छात्र शाखा का महासचिव गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएफआई की छात्र शाखा के महासचिव रउफ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि केरल में तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उसे अधिकारियों ने पकड़ा था।

उन्होंने कहा कि शरीफ को शनिवार को धनशोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और केरल की एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी सोमवार को उसकी हिरासत की मांग कर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि शरीफ आपराधिक धनशोधन की जांच के मामले में ईडी के समन से ‘‘बच’’ रहा था। यह जांच केरल के इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ चल रही है। बताया जाता है कि शरीफ पीएफआई की छात्र शाखा कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का महासचिव है।

सूत्रों ने कहा कि ईडी ने उसे पीएमएलए के तहत कई समन जारी किए थे, जिससे वह कथित तौर पर बच रहा था, जिसके बाद निदेशालय ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

उन्होंने बताया कि लुकआउट सर्कुलर जारी किये जाने के बाद उसे शनिवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने पकड़ा, जिसके बाद ईडी को सूचित किया गया और केंद्रीय जांच एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू