लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत ने हथियारबंद ड्रोन, ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ के प्राटोटाइप देखे

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:55 IST

Open in App

नागपुर, 15 नवंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को शहर की अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान हथियारबंद ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) और ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ के ‘प्रोटोटाइप’ देख, जिसका निर्माण एक कंपनी द्वारा किया गया है।

‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ एक प्रकार की हथियार प्रणाली है, जिसमें यह लक्षित क्षेत्र के आस-पास घूमती रहती है और अपने लक्ष्य की खोज करती है तथा लक्ष्य का पता चलने पर हमला करती है। इन्हें ‘सुसाइड ड्रोन’ भी कहा जाता है।

उपकरण का निर्माण सोलर ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा किया गया है, जिसमें नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और इकनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड शामिल हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि पैक विस्फोटकों और संबंधित उपकरणों में अग्रणी इस समूह ने रक्षा प्रौद्योगिकियों में प्रगति के साथ तालमेल बिठाने एवं दुश्मन के खतरों का मुकाबला करने के लिए ड्रोन और ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ के क्षेत्र में प्रवेश करने की चुनौती ली।

उन्होंने कहा कि समूह भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक नयी क्षमता लाने के लिए गोला-बारूद वितरण के लिए ड्रोन की एक श्रृंखला विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन ड्रोन का इस्तेमाल आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह की भूमिकाओं में किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां