लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत का उत्तरी कश्मीर के बारामूला के लोगों से गहरा नाता था: सेना की चिनार कोर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:29 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ दिसंबर सेना की चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के लोगों ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन से बहुत कुछ खोया है क्योंकि उनके साथ घनिष्ठ संबंध था और वे उन्हें प्यार करते थे।

बारामूला में जीओसी डैगर डिवीजन के जीओसी रहे जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद बारामूला में पत्रकारों से पांडे ने कहा कि हमें इस दुख से बाहर आने में काफी समय लगेगा। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा, ‘‘उरी और बारामूला के लोगों और पूरे कश्मीर के लोगों के साथ उनका (रावत) गहरा नाता, जुड़ाव था। अगर आप डीपी (सोशल मीडिया अकाउंट पर डिस्प्ले पिक्चर) देखें, खासकर मीडिया वालों की, तो मुझे लगता है कि हर किसी के पास उनके साथ की एक तस्वीर है।’’

उन्होंने कहा कि जनरल रावत बारामूला के सभी लोगों के फोन कॉल का जवाब देते थे। जीओसी ने कहा, ‘‘वह (रावत) उनकी आवश्यकताओं को सुनते और फिर वह मुझे फोन करते थे। वह मुझसे उनकी मांगों को सुनने तथा उनकी मदद करने के लिए कहते। मुझे यकीन है कि बारामूला के लोगों ने किसी और से ज्यादा खोया है।’’ जीओसी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस और अन्य की मौत को एक बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा कि दुख से बाहर आने में काफी समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे