लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत ने मध्यप्रदेश के शहडोल में 'सैनिक स्कूल' स्थापित करने का आश्वासन दिया था : रावत के साले ने कहा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:52 IST

Open in App

शहडोल (मध्य प्रदेश), आठ दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के एक रिश्तेदार ने बुधवार को कहा कि जनरल ने जनवरी 2022 में शहडोल आने का वादा किया था और जिले में 'सैनिक स्कूल' की स्थापना करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन भी दिया था। शहडोल में दिवंगत जनरल रावत का ससुराल है।

भारतीय वायु सेना के अनुसार, जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हेलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई।

शहडोल जिले के सोहागपुर गढ़ी के स्वर्गीय कुंवर मृगेंद्र सिंह की बेटी मधुलिका ने 1986 में रावत से शादी की थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में शहडोल जिला मुख्यालय में पैतृक निवास 'राजाबाग ' में रहता है।

मधुलिका के भाई यशवर्धन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी फोन पर मिली। मैं भोपाल में हूं और दुखद खबर की पुष्टि के बाद मैं दिल्ली जा रहा हूं। सेना ने एक विशेष विमान की व्यवस्था की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां बुजुर्ग हैं और शहडोल में हैं। वह भी जबलपुर से सेना के अधिकारियों के साथ देर रात दिल्ली रवाना होंगी। अधिकारी उन्हें लेने शहडोल पहुंच रहे हैं। अभी तक उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी नहीं है और हमारा एक करीबी रिश्तेदार जल्द ही हमारे पैतृक घर पहुंच कर उन्हें हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में बताएगा।’’

सिंह ने बताया, ‘‘मेरी बहन ने रावत से तब शादी की थी, जब वह सेना में कैप्टन थे।’’ उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने आखिरी बार 2012 में अपने ससुराल शहडोल आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हाल ही में दिल्ली में दशहरा महोत्सव के मौके पर उनसे आखिरी बार तब मिला था, जब मेरी बेटी बंदवी विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद दक्षिण अमेरिका के पेरू से लौटी थी।’’

सिंह ने कहा, ‘‘उस समय उन्होंने (जनरल रावत) हमसे वादा किया था कि वह जनवरी 2022 में शहडोल का दौरा करेंगे और जिले में सैनिक स्कूल बनवाने का आश्वासन भी दिया था क्योंकि वहां आदिवासी आबादी बड़ी संख्या में है। उन्होंने मुझसे इस मामले पर स्थानीय सांसद और मंत्रियों से चर्चा करने को कहा था ताकि इस कार्य को किया जा सके।’’

उन्होंने बताया कि रावत दंपती की दो बेटियां हैं। इनमें से एक मुंबई में रहती है, जबकि दूसरी उनके साथ रहती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर