लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के बुने महंगाई के जाल से त्रस्त है आम जनता : गहलोत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:51 IST

Open in App

जयपुर, 11 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बुने गए महंगाई के जाल से आम आदमी बुरी तरह तंग आ चुका है।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत गहलोत ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में पेट्रोल का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है। एक तरफ आम आदमी कोरोना और आमदनी कम होने से परेशान है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार महंगाई से उसके लिए मुश्किल कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को लगातार कम कर रही है जिसमें राज्यों को हिस्सा मिलता था लेकिन विशेष उत्पाद शुल्क व अतिरिक्त उत्पाद शुल्क जिसमें राज्यों को हिस्सा नहीं मिलता, लगातार बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। केन्द्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल-डीजल के कर से ही हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर कर कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी तब इस साल के बजट में इन पर एक नया उपकर लगा दिया गया। इससे परिवहन पर खर्च बढ़ा, जिससे महंगाई बढ़ी। आम आदमी मोदी सरकार द्वारा बुने गए इस महंगाई के जाल से बुरी तरह तंग आ चुका है।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल के साथ साथ अन्य जरूरी चीजों के बढ़ते दाम के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह