लाइव न्यूज़ :

रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल पात्रुशेव दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं भारत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाई पात्रुशेव दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार 7 सितंबर को भारत आ रहे हैं जहां वे अफगानिस्तान पर भारत-रूस उच्च स्तरीय विचार विमर्श में हिस्सा लेंगे । विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अपने बयान में यह जनकारी दी।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाई पात्रुशेव भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं ।

इसमें कहा गया है कि जनरल पात्रुशेव 7-8 सितंबर 2021 को भारत की यात्रा पर रहेंगे जहां वे अफगानिस्तान पर भारत-रूस उच्च स्तरीय विचार विमर्श में हिस्सा लेंगे ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह विचार विमर्श 24 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद होने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने चर्चा के दौरान यह विचार व्यक्त किया था कि दोनों सामरिक सहयोगियों के लिये साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अफगानिस्तान के मुद्दे पर सम्पर्क में रहने का निर्देश दिया था ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान जनरल पात्रुशेव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर