लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष जनरल नैम यांग शिन के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्वी एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान जनरल नरवणे ने कई प्रमुख प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया।

जनरल नरवणे गिरयांग सिटी स्थित दक्षिण कोरियाई सेना का मुख्यालय भी गए जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

जनरल नरवणे सोमवार को सोल पहुंचे और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुक वोक सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग अलग चर्चा की। उन्होंने मंगलवार को दक्षिण कोरियाई सेना के मुख्यालय का दौरा किया।

सेना ने ट्वीट कर कहा कि जनरल एम एम नरवणे को दक्षिण कोरियाई सेना के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। उन्होंने दक्षिण कोरियाई थल सेना प्रमुख से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।।

अधिकारियों ने कहा कि शीर्ष दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारियों के साथ जनरल नरवणे की बातचीत में जोर दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर था। यह भारतीय सेना के किसी प्रमुख की पहली दक्षिण कोरिया यात्रा है।

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध पिछले एक दशक में प्रगाढ़ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू