लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:59 IST

Open in App

देहरादून, 12 नवंबर पूर्वी लददाख में नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत—चीन सीमा पर भारत की सीमा चौकियों (बीओपी) का हवाई सर्वेक्षण किया ।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सेना प्रमुख ने रिमखिम, नीती और लपताल चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया ।

समझा जाता है कि चमोली जिले में भारत- चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव माणा के भ्रमण के साथ बुधवार को उत्तराखंड का दौरा शुरू करने वाले जनरल नरवणे यहां सेना की आपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए हैं ।

माणा के बाद सेना प्रमुख चमोली जिले के जोशीमठ में ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ बातचीत करने के साथ ही रात्रि प्रवास भी किया ।

सूत्रों ने बताया कि नैनीताल के लिए रवाना होने से पहले जनरल नरवणे ने सुबह सीमा चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया । सेना प्रमुख के बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम नैनीताल में ही करने की संभावना है ।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए रवाना होने से पहले वह पिथौरागढ़ भी जाएंगे ।

हांलांकि, अधिकारियों ने सेना प्रमुख के दौरे के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया लेकिन माना जा रहा है कि वह उत्तराखंड में भारत—चीन सीमा पर स्थिति का स्वयं आकलन करने तथा सैन्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आए हैं ।

भारत की चीन के साथ लगने वाली 345 किलोमीटर लंबी सीमा चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में स्थित है।

पूर्व में चीन कई बार चमोली जिले के बाराहोती में कथित तौर पर घुसपैठ कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल