लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने शिमला में सेना के प्रशिक्षण कमान का दौरा किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को शिमला में सेना के प्रशिक्षण कमान का दौरा किया।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य के युद्ध क्षेत्र के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सैनिकों के प्रशिक्षण में प्रौद्योगिकी के समावेश जैसी नयी कोशिशों के बारे में जनरल नरवणे को जानकारी दी गई।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘सेना प्रमुख को सामरिक सैन्य भविष्य, सैद्धांतिक सुधार, संचालनात्मक चुनौतियां एवं तैयारियां, प्रौद्योगिकी समावेश और प्रशिक्षण सहित कई विषयों से अवगत कराया गया। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जनरल नरवणे को थल सेना की प्रभाव क्षमता बढ़ाने के लिए की गई कई पहल और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए पेशेवर सैन्य शिक्षा को कहीं अधिक समकालिक बनाने को लेकर उठाये गये कदमों के बारे में बताया गया। ’’

बयान के अनुसार, जनरल नरवणे ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की।

बयान में कहा गया है कि बाद में सेना प्रमुख और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष ने सिपाही अंकुश के निकट परिजन को सेना पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। जून 2020 में उत्तरी सीमा पर गलवान गतिरोध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने को लेकर उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे