लाइव न्यूज़ :

आम चुनाव 2024ः ‘एबार 25 पार’ का नारा तैयार, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बोले-टीएमसी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 13:23 IST

पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा नेता के दावे से पता चलता है कि वह अनुभवहीन हैं और उन्हें जमीनी हकीकत पता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी को 2024 में कम से कम 25 सीटें उपहार में देंगे।2014 के चुनावों की तुलना में 16 अधिक थी।2019 में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटों में से 18 सीट जीतीं।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि उनकी पार्टी 2024 के आम चुनाव में राज्य में कम से कम 25 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी।

 

मजूमदार ने भाजपा की एक बैठक में भाग लेने के बाद रविवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने संसदीय चुनाव को ध्यान में रखते हुए ‘एबार 25 पार’ (हम इस बार 25 पार करेंगे) का नारा तैयार किया है। मजूमदार ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल से अगले लोकसभा चुनाव में हमारा न्यूनतम लक्ष्य 25 सीटों का है।

वर्तमान में 18 सीटों की तुलना में हम (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को 2024 में कम से कम 25 सीटें उपहार में देंगे।’’ भाजपा ने 2019 में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटों में से 18 सीट जीतीं, जो 2014 के चुनावों की तुलना में 16 अधिक थी।

मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा नेता के दावे से पता चलता है कि वह अनुभवहीन हैं और उन्हें जमीनी हकीकत पता नहीं है। रॉय ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों में भाजपा को 77 सीटें मिलीं, लेकिन उसके कई विधायक टीएमसी में शामिल हो गए, अब प्रभावी रूप से यह संख्या 70 हो गई है। किसी भी अंकगणित के हिसाब से भाजपा लोकसभा चुनाव में 10-11 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो