लाइव न्यूज़ :

आम बजट ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र से प्रेरित: नड्डा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास’ के मंत्र से प्रेरित बताया और कहा कि यह गरीबों और किसानों को मजबूती देने के साथ ही देश की आर्थिक गति को तेज करने वाला है।

अपनी प्रतिक्रिया में नड्डा ने कहा कि यह बजट कोविड संक्रमण काल से निकल रहे देश के आर्थिक चक्र को नयी ताकत देगा और देश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र से प्रेरित केंद्रीय बजट गरीबों, किसानों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को मजबूती देने वाला, राजकोषीय घाटे को काफी हद तक सीमा में रखने वाला और देश की आर्थिक गति को और तेज करने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों खास कर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे-बड़े उद्यमियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

आम बजट को ‘‘सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी’’ बताते हुए नड्डा ने कहा कि इसमें स्वास्थ्य, वित्तीय पूंजी, समावेशी विकास, मानव पूंजी, नवाचार और शोध पर विशेष ध्यान दिया गया है जो संपूर्ण भारत के सर्वांगीण विकास पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि इसमें अवसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को आगे बढ़ाया गया है।

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और एमएसएमई के क्षेत्र में निवेश के साथ सात मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा को उन्होंने रोजगार सृजन में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला कदम बताया।

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के लिए दिए गए 64,180 करोड़ रुपये का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि यह अपने आप में भारत के स्वास्थ्य की तस्वीर बदलने वाला है।

उन्होंने कहा कि कोरोना टीका पर 35,000 करोड़ खर्च किए जाने का प्रावधान यह दिखाता है कि मोदी सरकार कोविड को भारत से जड़ से ख़त्म करने के लिए कितना गंभीर और संवेदनशील है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी आय को दुगुना करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर इसे उत्पादन लागत का डेढ़ गुना किया गया है। साथ ही मोदी सरकार ने कांग्रेस की संप्रग सरकार से करीब तीन गुना अधिक राशि देश के किसानों के खाते में अब तक पहुंचा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग