लाइव न्यूज़ :

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, आम लोग भी दे सकेंगे श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 08:47 IST

जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिक शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास 3, कामराज मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आम लोग दे सकेंगे श्रद्धांजलिदोपहर 2 बजे से शुरू होगी अंतिम यात्रा, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को आज देश और दुनिया के द्वारा अंतिम विदाई जी जाएगी। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिक शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास 3, कामराज मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इससे पहले दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच का समय सैन्य कर्मियों के लिए जनरल रावत और उनकी पत्नी को सम्मान देने के लिए रखा जाएगा। जनरल रावत की उनके आवास से बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे के करीब शुरू होगी।

बता दें कि बृहस्पतिबार की शाम को कुन्नूर के पास एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 मृतकों के पार्थिव शरीरों को भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से दिल्ली लाया गया था। 

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक केवल जनरल रावत, मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर के पार्थिव शरीरों की पहचान की जा सकी है। उन्होंने कहा कि केवल पहचान किये गए पार्थिव शरीर ही बुधवार को दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को सौंपे जाएंगे।

जनरल रावत, उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर लिद्दर के अलावा, एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सशस्त्र बल के 10 जवानों की मृत्यु हो गई थी। यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना गत कुछ दशकों में भारत में हुई बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक है जिनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सफर कर रहे थे।

दुर्घटना में मारे गए अन्य कर्मियों में लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा शामिल हैं।

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया