लाइव न्यूज़ :

केरल में 14वें साइबर सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जनरल बिपिन रावत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर देश के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत केरल में 10-13 नवंबर तक आयोजित होने वाले वार्षिक हैकिंग और साइबर सुरक्षा सम्मेलन 'कॉकॉन' के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी।

यह साइबर सुरक्षा सम्मेलन केरल पुलिस द्वारा दो गैर-लाभकारी संगठनों, सोसाइटी फॉर द पुलिसिंग ऑफ साइबरस्पेस (पीओएलसीवाईबी) और सूचना सुरक्षा अनुसंधान संघ (आईएसआरए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में लॉकडाउन की अवधि के दौरान ऑनलाइन घोटालों और उनसे बचने के तरीकों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।

बयान में कहा गया कि, ‘‘यह साइबर सुरक्षा सम्मेलन इस तरह से आयोजित किया जा रहा है कि राज्य में बच्चों के लिए भी ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व पर चर्चा हो सके, जहां ऑनलाइन कक्षाओं के होने से बच्चे साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं।’’

इस साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा ताकि दुनिया भर के लोग इसमें हिस्सा ले सकें। पिछले वर्ष सम्मेलन के 13वें संस्करण में छह हजार से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह