चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बने जनरल बिपिन रावत, बीएस धनोआ ने बैटन सौंपा, सेना प्रमुख 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 13:11 IST2019-09-27T13:11:08+5:302019-09-27T13:11:08+5:30
नई दिल्ली में निवर्तमान चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने नए चेयरमैन COSC चीफ्स ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत को बैटन सौंपा। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद थे।

एयर चीफ मार्शल धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी के अध्यक्ष का प्रभार हासिल किया था।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ से चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का प्रभार शुक्रवार को संभाल लिया।
नई दिल्ली में निवर्तमान चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने नए चेयरमैन COSC चीफ्स ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत को बैटन सौंपा। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद थे।
Delhi: The outgoing Chairman Chiefs of Staff Committee (COSC) Air Chief Marshal BS Dhanoa handed over the baton to the new Chairman COSC Chief of the Army Staff General Bipin Rawat in Delhi, today. Chief of the Naval Staff Admiral Karambir Singh was also present. pic.twitter.com/7u9vjDQ6oD
— ANI (@ANI) September 27, 2019
चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) में सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल हैं और इसके सबसे वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘वायु सेना प्रमुख सीओएससी के प्रमुख का प्रभार शुक्रवार को सेना प्रमुख को सौंप दिया।’’
सेना प्रमुख 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। एयर चीफ मार्शल धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी के अध्यक्ष का प्रभार हासिल किया था।