लाइव न्यूज़ :

गहलोत का बयान उनका अभिमान और दंभ दिखता है : पूनियां

By भाषा | Updated: October 4, 2021 00:03 IST

Open in App

जयपुर, तीन अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे उनका अभिमान और दंभ दिखता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को भरोसा जताया था कि उनके नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

पूनियां ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अशोक गहलोत के नेतृत्व में एक बार कांग्रेस की 56 सीटें आई थी, फिर 21 सीटें आई और इस बार कांग्रेस की टेंपो लायक सवारी भी नहीं बचेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले ढाई साल में कांग्रेस की राजस्थान में जो दुर्गति हुई है... राज्य में कांग्रेस अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है... व्यवहार से और विचार से नकार दी गई है। इसलिये 2023 के बाद का भविष्य है कांग्रेस के लिए अंधकार मय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अशोक गहलोत के लिये कामना करूंगा कि वह 100 साल जीयें और स्वस्थ्य रहें.. वह ठीक ही कह रहे हैं कि वह स्वस्थ्य हो गये हैं, पर उनके रहते यह बात साबित हो गई कि कांग्रेस बीमार हो जायेगी। इसलिये हमारे लिये भी सुरक्षित है कि अशोक गहलोत नेता के रूप में रहें, चेहरा वह रहें तो हमें थोड़ा जोर कम आयेगा।’’

गहलोत ने शनिवार को प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा था, ‘‘निश्चिंत रहें, यह सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार) पूरे पांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार आएगी।’’

उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘यह सरकार पांच साल चलेगी ही नहीं चलेगी अगली बार सरकार फिर बनेगी। और धारीवाल को मैं वापस इसी मंत्रालय का मंत्री बनाउंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर