लाइव न्यूज़ :

गहलोत की अधिकारियों को खरी खरी : सुशासन में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:33 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आला अधिकारियों से स्‍पष्‍ट कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मूल मंत्र है और हर अधिकारी, कर्मचारी इस सूत्र वाक्य को आत्मसात कर जनता से जुड़े कामों में किसी तरह की कमी नहीं रखे। उन्‍होंने कहा कि ‘गुड गवर्नेंस’ में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही गहलोत ने कार्मिक विभाग में एक अलग प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया जिसमें उन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रकरण भिजवाए जाएं जो काम में लापरवाह हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें हों या जो आदतन रूप से अनुशासनहीनता करते हों। सरकार उन प्रकरणों पर विचार कर दोषी कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्‍चित करेगी।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों के वाजिब काम समय पर पूरे करना सरकार का दायित्व है, अगर किसी व्यक्ति का काम समय पर नहीं होता है तो उसे होने वाली पीड़ा के लिए सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ‘गुड गवर्नेंस’ की दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की राहत के लिए जल्‍द ही ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान चलाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों को खेत का रास्ता देने के लिए हमारी पिछली सरकार के समय कानून में संशोधन किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से उस मंशा के अनुरूप काम नहीं हुआ।’’ उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि काश्‍तकारों को खेतों तक रास्ता देने के लिए अभियान चलाएं।

गहलोत ने भू- अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण तथा तहसीलों को ऑनलाइन करने के काम को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि दुर्घटना के प्रकरणों में मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता देने में देरी न हो। गहलोत ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में राज्‍य को अव्‍वल बनाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी