लाइव न्यूज़ :

गहलोत की लोगों से मुख्‍यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए पंजीकरण करवाने की अपील

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:52 IST

Open in App

जयपुर, 23 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या के बीच मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से राज्‍य सरकार की महत्‍वाकांक्षी मुख्‍यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ने की अपील की है ताकि उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के स्‍वास्‍थ्‍य बीमा का लाभ मिल सके।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मैं चिंतित हूं कि कई लोग लापरवाही और जानकारी के अभाव में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ नहीं पा रहे हैं। मैं पुनः सबसे अपील करता हूं कि 30 अप्रैल तक चिरंजीवी योजना में पंजीकरण करवा लें जिससे एक मई से उन्हें सपरिवार पांच लाख रुपये के बीमा का लाभ मिल सके। इस योजना में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज भी शामिल है।’’

इसके साथ ही गहलोत ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाली युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह अपने आसपास के लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी दें और नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर उनका पंजीकरण करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि यदि एक मई के बाद प्रदेश में कोई अस्वस्थ हो तो उसे अपने इलाज के लिए स्वयं कोई राशि खर्च ना करनी पडे़ क्योंकि बिना पंजीकरण उनके लिए बीमा कंपनी भुगतान नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जायेगा।

अधिकारियों के अनुसार पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल रहा था, अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र