लाइव न्यूज़ :

राज्य को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराने के लिये गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:17 IST

Open in App

जयपुर, 27 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध है कि राज्य के सभी निवासियों, जिन्हें टीके की दूसरी डोज लगनी है, के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराया जाए, जिससे हम संभावित तीसरी लहर को रोक सकें।’’

गहलोत ने प्रधानमंत्री को शनिवार को लिखे पत्र में कहा कि राजस्थान टीकाकरण में अग्रणी राज्य रहा है, प्रदेश में अब तक 2.36 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। राजस्थान में प्रतिदिन 15 लाख तक टीका लगाने की क्षमता विकसित की है लेकिन राज्य को प्रतिदिन औसतन 3 से 4 लाख डोज़ ही मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यह उल्लेख करना भी उचित है कि हमने नकारात्मक (जीरो प्रतिशत से कम) अपव्यय (टीके की बर्बादी) हासिल किया है।

गहलोत ने कहा कि राज्य में फिलहाल महामारी की स्थिति बेहतर है क्योंकि मामलों में तेजी से कमी आ रही है। कोविड की दूसरी लहर का प्रभाव राज्य में काफी अधिक था। हालांकि हमने तीसरी लहर को रोकने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर पर चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिये कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अलावा टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयासों के कारण पहले टीकाकरण कराने वालों की संख्या सबसे अधिक हो गई है। इसके परिणामस्वरूप 70 लाख से अधिक लोगों को जुलाई 2021 के अंत तक दूसरी खुराक दी जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग