लाइव न्यूज़ :

कैप्टन के इस्तीफे के बाद गहलोत अपनी कुर्सी को लेकर चिंतित : पूनियां

By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:39 IST

Open in App

जयपुर, 19 सितंबर भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने भाग्य को लेकर चिंतित हैं।

पूनियां ने कहा, “पंजाब के घटनाक्रम से पता चलता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस आखिरी सांसें गिन रही है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी की चिंता हो रही है।’’

पूनियां ने कहा कि क्या राजस्थान कैबिनेट में कभी फेरबदल होगा, यह अमिताभ बच्चन की 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक करोड़ रुपये का सवाल बन गया है।

उन्होंने कहा कि इसका न तो कोई जवाब है और न ही लोगों को इनाम मिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर पार्टी के भीतर लोकतंत्र की कमी का भी आरोप लगाया।

अपनी पार्टी के बारे में बात करते हुए, पूनियां ने कहा कि भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीघ्र ही एक विचार-विमर्श सत्र आयोजित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे