लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने किशोरों के टीकाकरण के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 23:42 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये कोविड रोधी टीकाकरण शुरू किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘'विशेषज्ञों की राय के अनुसार हमने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से कोरोना टीके की 'बूस्टर डोज' (तीसरी खुराक) एवं बच्चों को टीका देने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। मुझे प्रसन्नता है कि आज हमारी मांग को स्वीकार कर प्रधानमंत्री ने 'बूस्टर डोज' एवं 15 साल से 18 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की घोषणा की है।'’

गहलोत के अनुसार, “टीकाकरण व कोविड प्रोटोकॉल ही कोरोना वायरस से लड़ने का तरीका है। मेरा विनम्र आग्रह है कि सभी लोग कोरोना की गंभीरता समझ कर टीकाकरण करवाएं और छुट्टियों के इस सीजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।'’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं और वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के देश में बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को घोषणा की कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की तीसरी खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी। हालांकि उन्होंने ‘‘बूस्टर डोज’’ का जिक्र ना करते हुए, इसे ‘‘प्रीकॉशन डोज’’ का नाम दिया।

इससे पहले गहलोत ने शनिवार को एक फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए ‘बूस्टर खुराक’ के बारे में जल्द फैसला करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन