लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने राजस्थान के लिए कोविड-19 टीके की और 30 लाख खुराक मांगी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:18 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण के लिए राजस्थान को और 30 लाख खुराक उपलब्ध कराने की मांग की है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान में सात अप्रैल तक 86,89,770 डोज लगाए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की स्थिति व टीकाकरण को लेकर शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की थी। इसके बाद गहलोत ने प्रधानमंत्री को यह पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘राजस्थान में टीके का मौजूदा भंडार अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। इसलिए आग्रह है कि टीके की कम से कम और 30 लाख खुराक उपलब्ध करवाई जाएं ताकि टीकाकरण को लेकर हमारी गति बनी रहे और ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को टीका लगे।’’

इसके साथ ही गहलोत ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार कोरोना को नियंत्रण में करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे