लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 14:57 IST

Open in App

जयपुर, चार अक्तूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को यहां राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा जवाहर कला केंद्र में बापू के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री गहलोत पहले जेएलएन मार्ग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर पहुंचे तथा वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने यहां खादी उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा।

उन्होंने बुनकरों से खादी उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जवाहर कला केंद्र की कला दीर्घा में बापू के कृतित्व तथा अहिंसा के दूत के रूप में उनकी लंबी संघर्ष यात्रा को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी ‘मोहनदास से महात्मा’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, विधायक प्रशांत बैरवा भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा