लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने भाजपा कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव को बताया झूठ को पुलिंदा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 23:04 IST

Open in App

जयपुर, चार दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति द्वारा शनिवार को पारित राजनीतिक प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि भाजपा नेता विधानसभा उपचुनाव में मिली हार से घबराकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा,‘‘ वर्ष 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद राज्य में हुए आठ विधानसभा उप चुनावों में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को यहां शुरू हुई। बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया है,‘‘ राज्य की जनता दहशत में है, अपराधियों के हौसले बुलंद है, सरकार का इकबाल खत्म है, प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। दूसरी तरफ आंतरिक संघर्ष से जूझ रही व सत्ता के मद में चूर कांग्रेस सरकार बेपरवाह होकर भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।’’

गहलोत ने प्रस्ताव के इन आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी का प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्कों के परे है। कल (केंद्रीय गृहमंत्री)अमित शाह आकर इस झूठ के पुलिंदे पर मुहर लगाएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने लिखा,‘‘राज्य की जनता समझदार है। वह भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पहले भी गृह मंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी चाहे ये कितना भी दुष्प्रचार कर लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर