रसोई गैस महंगी होने पर गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा
By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:03 IST2021-07-02T21:03:50+5:302021-07-02T21:03:50+5:30

रसोई गैस महंगी होने पर गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा
जयपुर, दो जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रसोई गैस के दाम फिर बढ़ने पर शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘'मोदी सरकार ने पिछले 14 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 255 रुपये बढ़ा दिए हैं। गैस सब्सिडी भी बन्द हो गई है।’'
गहलोत ने आगे लिखा, ‘'इससे आमजन खाना पकाने के लिए सिलेंडर छोड़कर पुनः कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल को मजबूर हो रहे हैं।’'
मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘‘संप्रग सरकार के समय 450 रुपये में मिलेने वाला रसोई गैस सिलेंडर मोदी सरकार 838 रुपये में बेच रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।