लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने महंगाई व किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन व बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उस पर ‘घमंडपूर्ण’ रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

गहलोत ने नागौर के निम्बोला-बिस्वा में संवाददाताओं से कहा,‘‘महंगाई बढ़ती जा रही है क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं और केंद्र सरकार परवाह नहीं कर रही है। उनको नहीं मालूम कि जनता इतनी दुखी है।’’

गहलोत ने आगे कहा, ‘‘ उनको चाहिए कि पूरे देशवासियों की भावना को समझे। अभी वह अहम, घमंड में चल रहे हैं। उनको लगता है कि लोगों में रिएक्शन (प्रतिक्रिया) नहीं है। रिएक्शन बहुत भारी है मन व दिल के अंदर में।’’

इससे पहले यहां 'प्रशासन गांवों के संग' अभियान के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए गहलोत ने किसान आंदोलन को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम अन्नदाता कहते हैं, वे साल भर से आंदोलन कर रहे हैं और किसी को उनकी परवाह नहीं।

गहलोत ने कहा कि देश दुनिया के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसान साल भर से अधिक समय तक आंदोलन पर बैठे रहे हों।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ जिन किसानों को हम अन्नदाता कहते हैं वे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की सीमाओं पर बैठे हैं, लोकतंत्र में जनता को जर्नादन कहा गया है, जिसके पास ताकत है वह धरने पर बैठा है और हम उसकी परवाह नहीं कर रहे।’’

गहलोत ने कहा,‘‘सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता को विश्वास में लेकर कोई फैसला करे।’’ उन्होंने दावा किया कि देश में हालात खतरनाक है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘‘मीडिया वाले दबाव में हैं, लोगों पर सीबीआई, आयकर विभाग व ईडी के छापे डलवाए जाते हैं। मेरी सरकार को कमजोर करने का षड्यंत्र हुआ तो 34 दिन विधायकों ने साथ दिया, वरना हमारी सरकार चली जाती। मेरे परिवार वालों पर ईडी के छापे पड़ गए।’’

राज्य के कई हिस्सों में बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष आकलन गिरदावरी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा,‘‘आपको राहत मिले यह हमारा प्रयास है। हमें मालूम है कि बहुत नुकसान हुआ है फसलों को।’’

गहलोत ने बाद में जयपुर के पास डेहरा-जोबनेर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू