लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने 'लव जिहाद' को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:43 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'लव जिहाद' को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह शब्द उसने देश को बांटने व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए गढ़ा है। वहीं, भाजपा नेताओं ने गहलोत पर पलटवार करते हुए उनपर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने इस बारे में ट्वीट में लिखा, ‘‘लव जिहाद शब्द भाजपा ने देश को बांटने व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए गढ़ा है। शादी-विवाह व्यक्तिगत आजादी का मामला है जिसपर लगाम लगाने के लिए कानून बनाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा। प्रेम में जिहाद का कोई स्थान नहीं है।’’

मुख्यमंत्री का यह बयान इन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार 'लव जिहाद' को लेकर सख्त कानून बनाने की तैयारी में है।

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वे देश में ऐसा माहौल बना रहे हैं जहां वयस्कों की आपसी सहमति राज्य सरकार की दया पर निर्भर होगी। शादी-विवाह व्यक्तिगत निर्णय होता है और वे इसपर लगाम लगा रहे हैं जो कि व्यक्तिगत आजादी छीनने जैसा ही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला नजर आ रहा है और यह सरकार द्वारा नागरिकों से किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करने के संवैधानिक प्रावधानों के प्रतिकूल है।

वहीं, भाजपा नेताओं ने गहलोत के इस बयान की आलोचना की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत के बयान को शर्मनाक बताया।

पूनियां ने ट्वीट किया, ‘‘शर्मनाक है यह बयान, भारत विश्व का पुरातन सनातन देश है जहाँ विवाह एक नैसर्गिक संस्कार है। ‘लव जिहाद’ इस्लामिक आतंकवाद का घोषित एजेंडा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वास नहीं होता कि वोट बैंक की राजनीति के लिए आप इतना गिर जाओगे।’’

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसको लेकर गहलोत पर पलटवार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos