लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने नए स्वास्थ्य मंत्री से टीकों की पर्याप्त आपूर्ति का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, नौ जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर राज्य को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

गहलोत ने पत्र में कहा है कि राजस्थान में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 42 प्रतिशत से भी अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है। हमें औसत 1.75 लाख टीके प्रतिदिन की आपूर्ति की गई है जबकि राज्य में प्रतिदिन 15 लाख खुराक जाने की क्षमता हमने बना रखी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, हम अपनी क्षमता के हिसाब से दिसंबर से पहले ही राज्य के सभी लोगों को टीका लगा सकते हैं, लेकिन जिस प्रकार से अभी केन्द्र से आपूर्ति हो रही है वह चिंता का विषय है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने नये स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को मंत्रालय का पदभार संभालने के दिन कल बृहस्पतिवार को ही पर्याप्त आपूर्ति के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है।’’

उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जिन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाला। गहलोत ने मंडाविया को नये पदभार के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके इस पद पर रहते हुए कोरोना के खिलाफ केंद्र व राज्य की भागीदारी और आगे बढ़ेगी। उन्होंने राज्य को टीकों का आवंटन बढाए जाने के लिए मंडाविया से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का आग्रह भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे