गहलोत ने राजस्थान पुलिस विजन-2030 पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:39 IST2021-12-29T22:39:26+5:302021-12-29T22:39:26+5:30

Gehlot released the book Rajasthan Police Vision-2030 | गहलोत ने राजस्थान पुलिस विजन-2030 पुस्तक का विमोचन किया

गहलोत ने राजस्थान पुलिस विजन-2030 पुस्तक का विमोचन किया

जयपुर, 29 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान पुलिस विजन-2030 पुस्तक का विमोचन किया।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर नवाचार कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि 2030 के दृष्टिकोण को लेकर प्रकाशित की गई यह पुस्तक पुलिस को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने को प्रेरित करेगी। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन के लिए गृह विभाग को बधाई दी।

पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने बताया कि इस पुस्तक में राजस्थान पुलिस को वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने एवं जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के संबंध में विजन प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा दस्तावेज है जो आगामी वर्षों में पुलिस विभाग के व्यापक एवं समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, जलदाय मंत्री महेश जोशी, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gehlot released the book Rajasthan Police Vision-2030

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे