लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों से मिले गहलोत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:18 IST

Open in App

जयपुर, 28 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के घर गए और उनके परिवारजनों से मिले। सिंह का पिछले दिनों आसमयिक निधन हो गया था।

गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हेलीकॉप्टर से निंबोल गांव, जैतारण (पाली) पहुंचे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के असामयिक निधन पर निंबोल गांव, जैतारण (पाली) स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।’’

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रहे सिंह हाल ही में धरियावद उपचुनाव में सक्रिय थे और मंगलवार को उनका आसमयिक निधन हो गया।

गहलोत, माकन व डोटासरा बाद में मध्य प्रदेश के मुरैना में महात्मा गांधी सेवा आश्रम गए। उन्होंने वहां वयोवृद्ध गांधीवादी डॉ. एस. एन. सुब्बाराव को श्रद्धांजलि दी व उनके संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक प्रवक्ता के अनुसार, गहलोत का शुक्रवार को सीकर, चुरू, बीकानेर व जयपुर में 'प्रशासन गांवों के संग' अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?