लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई-लिखायी के बारे में पूछा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:43 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बाड़ा पदमपुरा से लौटते समय बच्चों से मिलकर उनसे बातचीत और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा।

उन्होंने बच्चों से राज्य सरकार द्वारा खोले जा रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में पूछा।

शिवदासपुरा के पास पदमपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम से लौटते समय एक कोचिंग सेंटर के बाहर कतार में बैठकर मॉडल पेपर हल कर रहे बच्चों को देख मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाया और उनसे बातचीत की।

गहलोत ने इन बच्चों से उनकी कक्षा, पाठ्यक्रम, पढ़ाई आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों ने बताया कि विद्यार्थी जीवन की शुरूआत में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाने के कारण कई बार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पिछड़ जाते हैं।

अभिभावकों ने बताया कि पहली बार राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोल रही है। सरकार की यह पहल निश्चय ही सराहनीय है। इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र