लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:45 IST

Open in App

जयपुर, चार दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की 'चेन' तोड़ने के लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर सख्ती बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक संक्रमित इलाकों में दिन का कर्फ्यू फिर से लगाने पर विचार किया जा सकता है।

गहलोत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जयपुर और जोधपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी और भीड़ से बचने के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यदि जरूरी हुआ तो अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में दिन के कर्फ्यू जैसे कदमों पर भी विचार किया जा सकता है ताकि आम जन के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी पर समारोह स्थलों तथा प्रतिष्ठानों को सील करने जैसी कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

गहलोत ने कहा ‘‘जयपुर और जोधपुर राज्य के सबसे बड़े शहर हैं जहां विवाह-समारोहों, बाजारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की उपस्थिति के नियमों की पालना नहीं होना, घरों में पृथकवास, निषिद्ध क्षेत्र और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन होना चिंताजनक है। हमें इसे चुनौती के रूप में लेकर हर हाल में रोकना होगा तथा इस काम में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से टीमें बनाकर कार्रवाई करें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि खांसी-जुकाम-बुखार के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर जांच की जाए। गहलोत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना जांचों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

चिकित्सा और स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि अब राज्य में प्रतिदिन 38 से 40 हजार तक आरटीपीसीआर जांचें की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जांच बढ़ने के बावजूद संक्रमितों की संख्या में पिछले दो-तीन दिन में गिरावट आई है जो उत्साहजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो