लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेलों में बंदियों के पास मोबाइल व अवैध वस्तुएं मिलने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में दोषी जेल प्रहरियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गहलोत मंगलवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जेल विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैदियों के पास मोबाइल, मादक पदार्थ, हथियार जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं का पहुंचना तथा उनका जेलों से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करना, जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाता है। ऐसे मामलों को सख्ती से रोकने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया जाए। साथ ही इसमें संलिप्त पाए जाने पर जेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बंदियों तथा जेल कर्मचारियों को बचाने की व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए।

उन्होंने जेलों के आधुनिकीकरण तथा बंदियों के पुनर्वास व कल्याण के लिए गठित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक जल्द कराने के निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू