लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने कोरोना वायरस के टीके संबंधी अभी से पूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:34 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस के टीके के आने के बाद उसके भंडारण एवं वितरण संबंधी अभी से पूरी तैयारियां रखने के सोमवार को निर्देश दिए।

उन्होंने टीके के भंडारण, उसकी आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था तथा प्राथमिकता क्रम आदि बिंदुओं की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चूंकि चिकित्साकर्मी सबसे अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा हैं, अतः उन्हें टीका लगाने संबंधी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा जाए।

गहलोत ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि संक्रमण खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है और जरा सी लापरवाही खुद के साथ ही दूसरों के लिये भी जानलेवा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जनहित में कड़े फैसले लिये हैं। आमजन, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों को समझना होगा कि प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक दूरी समेत सभी प्रोटोकॉल के संबंध में राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों की पालन सभी के हित में है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के आठ जिला मुख्यालयों पर नगरीय क्षेत्र में रात में कर्फ्यू तथा शाम सात बजे के बाद बाजार बन्द कराने, विवाह समारोह में 100 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना बढ़ाने जैसे फैसले जीवन की रक्षा के लिए जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को इस बात का एहसास है कि प्रदेश में संक्रमण के बढ़ने के पीछे त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़, बढ़ती सर्दी, वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ-साथ नगरीय-निकाय तथा पंचायत चुनावों के प्रचार में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं होना भी है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक बाध्यता तथा संवैधानिक प्रावधानों के कारण सरकार ने निकाय एवं पंचायत चुनाव कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे