लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने राजस्थान के पांच प्रमुख पर्यटक स्थलों पर ‘लाइट एंड साउंड शो’ का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:17 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम रह रही है और इसके लिए दूरगामी सोच के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

गहलोत ने कहा, “पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान है। बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां की मनभावन संस्कृति, किलों, महलों, बावड़ियों, वन्यजीव व रेगिस्तान आदि से जुड़े आकर्षक स्थलों को देखने आते हैं।”

उन्होंने कहा, “रोजगार में पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। लाखों लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। दुनिया के कई मुल्कों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर निर्भर करती है।”

गहलोत सोमवार को प्रदेश के पांच प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आकर्षक ‘लाइट एंड साउंड शो’ के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित इस उद्योग को संबल देने में भी सरकार कोई कमी नहीं रख रही है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि स्वदेश योजनान्तर्गत जिन पांच स्थानों पर ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आज लोकार्पण किया जा रहा है, उन स्थानों का इतिहास एवं पर्यटन की दृष्टि से बड़ा महत्व है।

उन्होंने कहा कि इससे देशी एवं विदेशी सैलानियों को राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिलेगा और इससे प्रदेश के पर्यटन विकास को गति मिलेगी।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित प्रदेश का पर्यटन उद्योग फिर से पटरी पर लौट रहा है तथा राज्य सरकार के निर्णयों एवं प्रयासों से इस उद्योग को बड़ा संबल मिला है।

मुख्यमंत्री ने जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल गोविंद देव जी मंदिर परिसर स्थित जयनिवास उद्यान, मेड़ता में मीराबाई स्मारक, चित्तौड़गढ़ के विश्व विख्यात दुर्ग, धौलपुर के मचकुंड में आकर्षक ‘लाइट एंड साउंड शो’ तथा जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़सीसर झील में ‘लेजर वॉटर’ शो का लोकार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल