लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने ‘डिजिटल कोविड रीलीफ कॉन्सर्ट सीरीज़’ का उद्दघाटन किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोक कलाकारों के समर्थन के लिए 'पधारो म्हारे देस' डिजिटल कोविड रीलीफ कॉन्सर्ट सीरीज़ का रविवार को उद्दघाटन किया।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यह पहल कई महीनों तक नियमित आजीविका से वंचित कलाकार समुदाय का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि कई लोक कलाकार आजीविका के लिए पूरी तरह से अपनी कला पर निर्भर हैं।

गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसे लोक कलाकारों का समर्थन करने के लिए यह एक अनूठी अवधारणा है; इस तरह की पहल राज्य में कला शैली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और डिजिटल पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है।

यह पहल राजस्थान की गायिका मनीशा ए. अग्रवाल की संस्था अर्पण फाउन्डेशन की है, जो राजस्थान राज्य के लोक कलाकारों का समर्थन करती है।

कॉन्सर्ट सीरीज़ में भाग लेने वाले कलाकारों में, महेशा राम एवं समूह - जैसलमेर के मेघवाल, मूमल के लिए प्रसिद्ध बापू खान मिसारी, जोधपुर के लंगास, बून्दू खान और बैंड, चाला मामा प्रोजेक्ट के थानू खान और तारिफ खान, जोधपुर से कालबेलियों की गायन अनुभूति, सुगनी देवी, मेहबूब खान लांगा एवं अन्य शामिल हैं।

इस श्रृंखला में जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर के सुदूर भागों के 70 से अधिक कलाकार प्रदर्शन में शामिल होंगे।

अग्रवाल ने एक बयान में बताया कि अर्पन फाउन्डेशन राजस्थान के लोक कलाकारों के साथ काम करना एवं समर्थन करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि हमने 70 लोक कलाकारों में प्रत्येक कलाकार को नम्र आर्थिक सहायता प्रदान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे