लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया: जल शक्ति मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई जल शक्ति मंत्रालय (जेजेएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्वासन दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक राज्य के हर ग्रामीण परिवार को नल से पानी मुहैया करा दिया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक भरत लाल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम के साथ एक डिजिटल बैठक में, गहलोत ने आश्वासन दिया कि जेजेएम को राज्य में मिशन-मोड में लागू किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, गहलोत ने मिशन को जन आंदोलन बनाने पर भी जोर दिया। लाल जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए राजस्थान में हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव एन के आर्यन के साथ भी चर्चा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुधांश पंत एवं निदेशक एनजेजेएम रूपा मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्य को 'हर घर जल' का लक्ष्य हासिल करने में सहायता करने के लिए, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 10,180 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन को भी मंजूरी दे दी है, जो 2020-21 में आवंटित 2,522.03 करोड़ रुपये से चार गुना अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र