लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों में बेड, वेन्टिलेटर की उचित व्यवस्था पर ध्यान दे गहलोत सरकार: पूनियां

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:19 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवम्बर भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की बेतहाशा बढ़ती संख्या राज्य के स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।

पूनियां ने एक बयान में कहा कि राज्य की गहलोत सरकार को अस्पतालों में बेड, वेन्टिलेटर एवं आक्सीजन की उचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में बेड व वेन्टिलेटर की उचित व्यवस्था नहीं है जबकि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को लगातार बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता तथा वेन्टिलेटर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

पूनियां ने राज्य की कथित बेहाल चिकित्सा व्यवस्था पर चिंता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए